[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी पर्यटकों के लिए बड़ा झटका, मानसून के कारण चितवन नेशनल पार्क की जंगल सफारी बंद

पर्यटकों के लिए बड़ा झटका, मानसून के कारण चितवन नेशनल पार्क की जंगल सफारी बंद

0
पर्यटकों के लिए बड़ा झटका, मानसून के कारण चितवन नेशनल पार्क की जंगल सफारी बंद
सांकेतिक तस्वीर , AI Generated Image

रक्सौल से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Chitwan National Park Safari: नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल चितवन नेशनल पार्क के मुख्य क्षेत्र (कोर एरिया) में संचालित जंगल सफारी सेवा बुधवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है. पार्क प्रशासन ने मानसून के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है.

मानसून में सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

चितवन नेशनल पार्क के सूचना अधिकारी अविनाश थापामगर ने बताया कि बरसात के मौसम में बाढ़, कच्चे वन मार्गों के क्षतिग्रस्त होने और पेड़ गिरने से रास्ते अवरुद्ध होने की आशंका रहती है. ऐसी स्थिति में जंगल सफारी का संचालन सुरक्षित नहीं माना गया है.

वन्यजीवों के प्रजनन काल को मिलेगा संरक्षण

उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु वन्यजीवों और पक्षियों के प्रजनन का महत्वपूर्ण समय होता है. इस अवधि में मानवीय गतिविधियां कम रखने से वन्यजीवों को प्राकृतिक वातावरण मिलता है. इसी कारण हर वर्ष मानसून के दौरान कोर एरिया की सफारी सेवा अस्थायी रूप से बंद की जाती है.

दशहरा के आसपास फिर शुरू हो सकती है सफारी

पार्क प्रशासन के अनुसार मौसम सामान्य होने के बाद, संभवतः दशहरा के आसपास जंगल सफारी सेवा दोबारा शुरू की जाएगी. हालांकि, अगली सूचना जारी होने तक मुख्य क्षेत्र में जीप सफारी और पैदल सफारी दोनों पूरी तरह बंद रहेंगी.

सामुदायिक वनों में जारी रहेगी पर्यटन गतिविधि

कोर एरिया की सफारी बंद रहने के बावजूद पार्क के आसपास स्थित सामुदायिक वनों में संचालित सफारी पूर्ववत जारी रहेगी. इससे नेपाल और भारत से आने वाले पर्यटकों को सीमित रूप से जंगल भ्रमण का अवसर मिलता रहेगा.

हजारों पर्यटक होते हैं प्रभावित

अब तक सौराहा, कसरा, मेघौली, माडी और नवलपरासी के विभिन्न प्रवेश द्वारों से देश-विदेश के पर्यटक व्यावसायिक जीप सफारी के माध्यम से चितवन नेशनल पार्क का भ्रमण करते थे. सफारी बंद होने से पर्यटन गतिविधियों पर भी असर पड़ने की संभावना है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel