[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका स्कूल व आंगनबाड़ी परिसर बना मवेशी बांधने का अड्डा, गंदगी से बच्चों की बढ़ी परेशानी

स्कूल व आंगनबाड़ी परिसर बना मवेशी बांधने का अड्डा, गंदगी से बच्चों की बढ़ी परेशानी

0
स्कूल व आंगनबाड़ी परिसर बना मवेशी बांधने का अड्डा, गंदगी से बच्चों की बढ़ी परेशानी
विद्यालय के मुख्य द्वार पर मवेशियों का जमावड़ा और कचरे का अंबार

पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट

School Campus Encroachment: बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौढिया खूद पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय कचमचिया कचहरी और उसी परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र इन दिनों बदहाल स्थिति से जूझ रहे हैं. विद्यालय परिसर के सामने कुछ लोगों द्वारा मवेशी बांधे जा रहे हैं और वहीं कूड़ा-कचरा भी फेंका जा रहा है. इससे पूरे परिसर में गंदगी और दुर्गंध फैल गई है, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है.

विद्यालय परिसर में फैली गंदगी से बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने प्रतिदिन कचरा जमा रहता है. इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है. मवेशियों के कारण परिसर में अस्वच्छता बनी रहती है और दुर्गंध के बीच बच्चों को पढ़ाई करनी पड़ रही है.

मवेशियों के कारण बच्चों में बना रहता है डर

विद्यालय परिसर में मवेशी बांधे जाने से छोटे बच्चों में भय का माहौल बना रहता है. वहीं गोबर और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. अभिभावकों का कहना है कि ऐसे माहौल में बच्चों का सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में शिक्षा प्राप्त करना मुश्किल हो गया है.

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

School Campus Encroachment: ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोगों को विद्यालय परिसर में मवेशी नहीं बांधने और कचरा नहीं फेंकने की समझाइश दी गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. विरोध करने पर कुछ लोग विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

स्वच्छ परिसर की मांग

ग्रामीणों ने जिला शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन से विद्यालय एवं आंगनबाड़ी परिसर को अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त कराने की मांग की है. उनका कहना है कि नियमित सफाई और निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके.

ALSO READ: अमरपुर में सर्पदंश से 45 वर्षीय युवक की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद बांका रेफर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel