मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट
Banjariya New CO: पूर्वी चंपारण के बंजरिया अंचल में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने स्थानांतरण और पदस्थापन आदेश जारी करते हुए बंजरिया के अंचल अधिकारी (सीओ) रोहन रंजन सिंह का तबादला मुजफ्फरपुर कर दिया है. उनकी जगह कृष्ण प्रताप सिंह को बंजरिया का नया सीओ बनाया गया है.
मुजफ्फरपुर में मिली नई जिम्मेदारी
विभागीय आदेश के अनुसार, रोहन रंजन सिंह को मुजफ्फरपुर में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं, कैमूर जिले में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में कार्यरत कृष्ण प्रताप सिंह अब बंजरिया अंचल की जिम्मेदारी संभालेंगे.
ढाई साल के कार्यकाल में बनाई अलग पहचान
रोहन रंजन सिंह की पोस्टिंग जनवरी 2024 में बंजरिया अंचल में हुई थी. करीब ढाई साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली और व्यवहार से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई. अंचल कार्यालय में कई भूमि संबंधी मामलों का पारदर्शी तरीके से निपटारा किया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की. आम लोगों के साथ सहज व्यवहार और प्रशासनिक फैसलों के कारण भी वे क्षेत्र में लोकप्रिय रहे.
नए सीओ से लोगों को उम्मीदें
कृष्ण प्रताप सिंह के बंजरिया आने के बाद लोगों को उम्मीद है कि अंचल कार्यालय में लंबित राजस्व और भूमि संबंधी मामलों का तेजी से निपटारा होगा. साथ ही सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.
यह भी पढे़ं: कमाने गए थे, ताबूत में लौटे… लद्दाख हादसे में मरे पश्चिम चंपारण के दो युवकों का शव पहुंचा गांव
