[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी women development day: ‘महिला हितैषी पंचायत’ थीम पर राजनगर में हुआ मंथन, ग्रामीणों ने सरकारी पहल की जमकर की तारीफ 

women development day: ‘महिला हितैषी पंचायत’ थीम पर राजनगर में हुआ मंथन, ग्रामीणों ने सरकारी पहल की जमकर की तारीफ 

women development day: ‘महिला हितैषी पंचायत’ थीम पर राजनगर में हुआ मंथन, ग्रामीणों ने सरकारी पहल की जमकर की तारीफ 
पंचायत विकास दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं व अन्य

मधुबनी के राजनगर से उदय नारायण सिंह की रिपोर्ट

women development day: प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में सरकारी दिशानिर्देशों के अनुरूप पंचायत विकास दिवस का सफल आयोजन किया गया. सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत अब हर महीने के अंतिम रविवार को सभी ग्राम पंचायतों में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसी कड़ी में राजनगर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया. इस दौरान पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और आगामी कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई.

नौ प्रमुख लक्ष्यों पर हुयी चर्चा

इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का भी सीधा प्रसारण किया गया, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक जुड़े. पंचायत विकास दिवस के अंतर्गत स्थानीयकृत सतत विकास के नौ प्रमुख लक्ष्यों पर कार्ययोजना तैयार की गई. इनमें गरीबी मुक्त पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सामाजिक न्याय व सुरक्षित पंचायत, सुशासन और महिला हितैषी पंचायत शामिल हैं. इस बार के आयोजन का मुख्य विषय (थीम) ‘महिला हितैषी ग्राम पंचायत’ रखा गया था, जिसके तहत महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया.

पंचायत में जुटे लोगों ने योजनाओं को दी नई दिशा

प्रखंड की ग्राम पंचायत चिचरी कानूनगो में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुखिया राम कुमारी देवी ने की. इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि गोविंद दास, पंचायत सचिव अर्चना कुमारी, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता और वार्ड सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सरकार की इस योजना की मुक्त कंठ से सराहना की. ग्रामीणों का कहना था कि विकास योजनाओं को सीधे पंचायत स्तर पर लाने और जनता से संवाद करने की यह पहल बेहद सराहनीय है. इस आयोजन से ग्रामीण जनसमुदाय को सरकारी योजनाओं को समझने और विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का बेहतरीन अवसर मिला है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel