Madhubani News : कट्टा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

पंडौल थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अवैध देसी कट्टा के साथ 2 अपराधियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया.

By GAJENDRA KUMAR | January 18, 2026 10:57 PM

Madhubani News : मधुबनी. पंडौल थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अवैध देसी कट्टा के साथ 2 अपराधियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. एसपी ने कहा है कि पंडौल थाना द्वारा गश्ती के क्रम में बथने गांव से दुर्गास्थान जाने वाली पक्की सड़क पर वाहन चेकिंग के क्रम में 2 व्यक्ति को एक बाइक पर सवार होकर तेजी से नवहथ गांव की तरफ से जा रहे थे. जिसे दूर से ही गश्ती पुलिस ने रुकने का इशारा किया. पर बाइक को तेजी से भगाने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. पुलिस के पूछताछ करने पर उसने नाम सचिन कुमार यादव एवं रोहन कुमार मंडल बताया है. पुलिस वाहन देखकर दोनों युवकों से भागने का कारण पूछने पर उनलोगों ने कोई जवाब नहीं दिया. पुलिस ने शक के आधार पर दोनों युवकों की तलाशी ली. तलाशी लेने के क्रम में सचिन कुमार यादव की कमर से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है