सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के मामले में दो गिरफ्तार

लखनौर थाना को मंगलवार को सूचना मिली कि गंगापुर गांव के एक युवक अपने इंस्टाग्राम आइडी पर अवैध हथियार के साथ एक विडियो वायरल किया है.

By DIGVIJAY SINGH | January 20, 2026 10:21 PM

मधुबनी . लखनौर थाना को मंगलवार को सूचना मिली कि गंगापुर गांव के एक युवक अपने इंस्टाग्राम आईडी पर अवैध हथियार के साथ एक विडियो वायरल किया है. हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वालों ने इसे अपने आईडी पर स्टेटस लगाये हुआ है. जिससे वरीय पदाधिकारी को सूचित कर वीडियो का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए लखनौर थानाध्यक्ष ने एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने वीडियो वायरल करने वाले का नाम,पता का सत्यापन किया गया तो वह व्यक्ति गंगापुर गांव का आशीष यादव का पाया गया. पुलिस ने आशीष यादव के घर छापेमारी कर उसके पास से एक एनड्रॉयड मोबाईल बरामद किया. इससे एक देसी कट्टा के साथ वीडियो वायरल किया गया था. पूछताछ के क्रम में आशीष यादव ने हथियार अपने दोस्त रविशंकर यादव के पास होने की बात कही. पुलिस ने रविशंकर यादव के घर छापेमारी की तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से 1 देसी कट्टा बरामद हुआ. जब्ती सूची तैयार कर बरामद हंथियार को जब्त कर दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर लखनौर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी जानकारी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है