[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani News : लगन शुरू होते ही कंफर्म टिकटों की किल्लत

Madhubani News : लगन शुरू होते ही कंफर्म टिकटों की किल्लत

0
Madhubani News : लगन शुरू होते ही कंफर्म टिकटों की किल्लत

Madhubani News : मधुबनी. आने वाले लगन व होली पर्व में शिरकत करने के लिए परदेश से घर आने वाले यात्रियों को 22 मार्च के बाद ही कंफर्म टिकट उपलब्ध हो पाएगा, हालांकि रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए अब तक कोई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन परिचालित करने की घोषणा नहीं की गयी है.

पीआरएस काउंटर से मिली जानकारी अनुसार, लगन व होली में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु सहित अन्य शहरों से आने जाने वालों के लिए 22 मार्च के बाद ही कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. ऐसे में यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए एजेंटों या फिर सामर्थ्यवान लोगों के लिए हवाई यात्रा ही विकल्प है. स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से प्रतिदिन बमुश्किल एक या दो टिकट ही तत्काल में मिल पाता है, जबकि तत्काल टिकट लेने वालों की संख्या दर्जनों में रहता है. पीआरएस काउंटर पर यात्रियों का जमावड़ा रात में ही लग जाता है. इसके बाद भी पीआरएस काउंटर से एक या दो तत्काल टिकट ही उपलब्ध होता है. जिला से दिल्ली आने जाने के लिए प्रतिदिन एक जोड़ी ट्रेन स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और सप्ताह में 2 दिन जयनगर आनंद विहार गरीब रथ का परिचालन किया जा रहा है. जिसके कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को प्रतिदिन केवल एक ट्रेन का ही सहारा है, हालांकि राहत की बात यह है कि अंबाला कैंट व जयनगर अमृतसर हमसफ़र ट्रेन का ठहराव मधुबनी स्टेशन पर किया जा रहा है.

प्रतिदिन 4.50 लाख रुपये होती है राजस्व प्राप्ति

वाणिज्य कार्यालय को टिकट बिक्री से प्रतिदिन लगभग 4 लाख 50 हजार रुपए राजस्व की प्राप्ति हो रही है. इसमें आरक्षित टिकट से लगभग 300 सौ यात्रियों से तकरीबन 2 लाख रुपश्े एवं 2400 अनारक्षित टिकट यात्रियों से लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए प्रतिदिन राजस्व की प्राप्त हो रही है.

रेलवे एक ओर यात्रियों को बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश में है, जबकि विडंबना है कि जिला से दिल्ली जाने के लिए प्रतिदिन महज एक ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है.

लगन व होली पर्व में आने जाने वाले को कंफर्म टिकट की किल्लत

लगन व होली पर्व में परदेश से आने एवं पर्व के बाद वापस जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है. नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 22 मार्च के बाद व एसी-3 में 19 मार्च के बाद कंफर्म टिकट मिलेगा. वहीं जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी के एसी- 3 में 9 मार्च व स्लीपर में 22 मार्च से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति स्लीपर में 22 एवं एसी -3 में 17 मार्च से व नई दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर में 19 मार्च एवं 3 एसी में 12 मार्च से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. नई दिल्ली जयनगर आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस में 16 मार्च तथा आंनद विहार जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस में 21 मार्च से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस के स्लीपर में 3 मार्च व एसी-3 इकोनामी में 3 मार्च से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. वहीं,अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस स्लीपर में 19 मार्च एवं एसी इकोनॉमी 7 मार्च से कंफर्म टिकट मिलेगा. अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर में 21 मार्च एवं स्लीपर में 10 मार्च के बाद कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर एवं एसी में 3 मार्च तक कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है. मुंबई जयनगर पवन एक्सप्रेस के स्लीपर में 23 मार्च एसी में 23 मार्च के बाद कन्फर्म टिकट उपलब्ध होगा. जयनगर मुंबई पवन एक्सप्रेस के स्लीपर में 3 मार्च एवं एसी में 18 फरवरी के बाद कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel