[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: महारानी कामसुंदरी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आज दरभंगा आयेंगे राज्यपाल

Darbhanga News: महारानी कामसुंदरी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आज दरभंगा आयेंगे राज्यपाल

0
Darbhanga News: महारानी कामसुंदरी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आज दरभंगा आयेंगे राज्यपाल

Darbhanga News: दरभंगा. महारानी कामसुंदरी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 22 जनवरी को दरभंगा आ रहे हैं. वे यहां करीब एक घंटा रहेंगे. वे पीटीसी के सामने स्थिति कल्याणी निवास सुबह 11 बजे पहुंचेंगे तथा वहां से 11.30 बजे पटना के लिए रवाना हो जायेंगे. पटना से वे राज्य सरकार के विमान से दरभंगा एयरपोर्ट पर सुबह 10.45 बजे पहुचेंगे तथा यहां से पटना के लिए 11.50 बजे रवाना होंगे. दरभंगा एयरपोर्ट से 10.45 बजे राज्यपाल सड़क मार्ग से चलकर 11 बजे कल्याणी निवास पहुंचेंगे. सुरक्षा व्यवस्था बहाल रखने के मद्देनजर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बिहार लोक भवन, पटना से निर्देश जारी किया गया है. पत्र में कहा गया है कि दिशा-निर्देशों के अनुसार सीआरपीएफ को त्रुटि रहित प्रदर्शन/ड्यूटी के लिए सभी सहायता प्रदान करें. विभिन्न आतंकवादी संगठनों से खतरे की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए.

कुमार राजेश्वर सिंह एवं कुमार कपिलेश्वर सिंह के दिशा-निर्देश में की गयी व्यवस्था

उधर, श्राद्ध कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए राज परिवार की ओर से व्यवस्था पूरी कर ली गयी है. कल्याणी निवास में इसे लेकर कई पंडाल लगाये गये हैं. सामान्य एवं विशिष्ट जनों के लिये अलग-अलग व्यवस्था की गयी है. कुमार राजेश्वर सिंह एवं कुमार कपिलेश्वर सिंह के दिशा-निर्देश में पूरी व्यवस्था की गयी है. आयोजन में देश के कई रजवाड़े के प्रतिनिधि समेत जनप्रतिनिधियों के भाग लेने की जानकारी है. 21 जनवरी को द्वादशा के अवसर पर काफी संख्या में लोगों को भोजन कराया गया. 22 जनवरी को द्वादशा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel