Madhubani News : जिला संघ की कार्यकारिणी में हुए कई बदलाव

संघ की मजबूती एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के मधुबनी जिला के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है.

By GAJENDRA KUMAR | January 21, 2026 10:37 PM

Madhubani News : मघुबनी. बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) जिला इकाई के जिला अध्यक्ष राजू यादव व जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि नये वर्ष में जिला संघ द्वारा संघ की मजबूती एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के मधुबनी जिला के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है. उन्होंने कहा है कि जिला संघ की मजबूती के लिए जिला संघ की कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. वरीय जिला उपाध्यक्ष मो. अहमद हुसैन को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है. वहीं जिला सचिव रंजीत कुमार को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है. जिला संघ में नए पदाधिकारी के रूप में बाबूबरही प्रखंड संघ के प्रधान सचिव सुरेश चंद्र सुमन व झंझारपुर के प्रखंड अध्यक्ष रजी अहमद आरफी को जिला उपाध्यक्ष के रूप में प्रोन्नति दी गयी है. सदर अनुमंडल सचिव रघुवंश ठाकुर को जिला कार्यालय सचिव एवं कुमार कुणाल को जिला सचिव मनोनीत किया गया है. उन्होंने कहा कि जिला संघ की ओर से दिये गए पूर्व सूचना के अनुसार बिना सूचना लगातार जिला संघ की बैठक एवं 24 दिसंबर 2025 के संकल्प दिवस कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले लगभग आधा दर्जन निष्क्रिय पदाधिकारियों को संघ से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन अटेंडेंस से शिक्षकों को मुक्त करने, विशिष्ट शिक्षकों का जिला के अंदर ऐच्छिक स्थानांतरण शीघ्र शुरू करने, विशिष्ट शिक्षकों को सीएल व एसएल के अलावे पूर्व की सेवा के आधार पर परिवीक्षा अवधि से मुक्त कर सभी प्रकार के अवकाश की स्वीकृति देने, प्रोन्नति का लाभ देने, पुरानी पेंशन लागू करने की मांगों की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है