[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित गांव का किया दौरा

एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित गांव का किया दौरा

0
एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित गांव का किया दौरा

मधवापुर. प्रखंड क्षेत्र स्थित पिहवारा गांव में एसडीएम मनीषा व डीसीएलआर राजू कुमार ने दौरा कर क्षतिग्रस्त तटबंध का निरीक्षण किया. बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की. वहीं बाढ़ के पानी निकासी स्थल का भी निरीक्षण किया. एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान तटबंध को और अधिक मजबूत करने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया. बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात के दौरान प्रभावित लोगों ने अभी तक किसी भी पदाधिकारी द्वारा सुधि नहीं लेने व किसी प्रकार की सहायता नहीं करने की शिकायत की. लोगों ने बताया कि वे लोग बाढ़ आने पर किस प्रकार दूसरे के घरों व गांव के ऊंचे स्थान को शरण स्थली बनाना पड़ा. कई दिनों तक खाना तक नसीब नहीं हुआ. बावजूद मिलने तक कोई नहीं पहुंचे. एसडीएम ने शीघ्र बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरण करने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया. बताते चलें कि पिहवारा गांव में पिछले दिनों धौस नदी का तटबंध टूटने से बाढ़ आयी थी. जिससे गांव के लगभग 50 महादलित व अल्पसंख्यक परिवार के लोग प्रभावित हुए थे. लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया था. निरीक्षण के दैरान सीओ नीलेश कुमार, सीआई बसन्त कुमार झा, कर्मचारी अशोक कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel