[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी श्रावणी मेले की तैयारी पूरी, पहली सोमवारी आज

श्रावणी मेले की तैयारी पूरी, पहली सोमवारी आज

0
श्रावणी मेले की तैयारी पूरी, पहली सोमवारी आज

सकरी. पंडौल प्रखंड के भवानीपुर स्थित उग्रनाथ महादेव मंदिर परिसर में श्रावणी मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है. तैयारी को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्वनी कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक पदाधिकारियों व मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों की बैठक हुई. जिसमें आगामी श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर विचार विमर्श कर श्रावणी मेले के दौरान कुल 10 जगहों को चिन्हित कर वहां एक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं मंदिर कमेटी के पांच स्वयं सेवकों को तैनात किया जाएगा. स्वयं सेवकों की सूची मोबाइल नंबर के साथ मंदिर कमेटी के द्वारा उपलब्ध कराई गई है. सकरी थाना द्वारा उक्त जगह पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गयी है. पंडौल ब्रह्मोत्तरा से उग्रनाथ महादेव मंदिर तक आने वाली मुख्य सड़क को मोटरेबल बना कर श्रावणी मेला में मंदिर तक आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. श्रावणी मेले के दौरान असामाजिक तत्वों एवं चेन स्नेचिंग करने वालों पर विशेष निगरानी रखने के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी लगाया गया है. श्रावणी मेला के लिए शौचालय, पेयजल, बिजली के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंदिर प्रबंध समिति एवं प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की गयी है. सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही है. इसके लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को श्रावणी मेले के दौरान कुशल चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम मंदिर परिसर में आवश्यक दवा के साथ तैनात किया गया है. बीडीओ मनोज कुमार राय, सकरी थानाध्यक्ष राहुल कुमार, जिला परिषद सदस्य शईदा बानो, मुखिया रुद्रकांत झा, पूर्व मुखिया जीवछ यादव, सरपंच रंजीत कुमार मंडल, सचिव गणेश नारायण ठाकुर, उपाध्यक्ष अमरेंद्र मोहन झा, सज्जन महतो एवं राघवेंद्र झा एवं मंदिर प्रबंध समिति के अन्य सदस्य व मंदिर के पुजारी सहित अन्य लोग तत्पर थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel