सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत
रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर पंचायत के महरैल पुबारी टोल में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
By Prabhat Khabar News Desk |
August 31, 2024 10:39 PM
अंधराठाढ़ी. रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर पंचायत के महरैल पुबारी टोल में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कृष्ण नारायण चौधरी के रुप में की गयी है. घटना शनिवार की है. बताया जाता है कि सुबह में कृष्ण नारायण चौधरी बधार में धान कमठान कर रहे थे. तभी एक विषैले सांप ने हाथ में काट लिया. उसे परिजनों ने झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:31 PM
July 6, 2026 8:44 PM
July 6, 2026 6:42 PM
July 6, 2026 6:06 PM
July 6, 2026 4:57 PM
July 6, 2026 3:46 PM
July 6, 2026 5:58 PM
July 6, 2026 2:12 PM
July 6, 2026 9:13 AM
July 5, 2026 11:05 PM
