[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी मधुबनी :होमगार्ड अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, सदर अनुमंडल के 11 केंद्रों पर 2,834 अभ्यर्थी हुए शामिल

मधुबनी :होमगार्ड अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, सदर अनुमंडल के 11 केंद्रों पर 2,834 अभ्यर्थी हुए शामिल

0
मधुबनी :होमगार्ड अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, सदर अनुमंडल के 11 केंद्रों पर 2,834 अभ्यर्थी हुए शामिल
11 केंद्रों पर 2,834 अभ्यर्थी हुए शामिल

मधुबनी से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट

Madhubani News: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित बिहार गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा-2026 बुधवार को सदर अनुमंडल क्षेत्र के 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा में कुल 7,440 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद थी, जिनमें से 2,834 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 4,606 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार, निष्कासन अथवा अन्य अनियमितता की कोई सूचना नहीं मिली है.

आरके कॉलेज में पहुंचे सबसे अधिक अभ्यर्थी

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में सबसे अधिक 1,368 अभ्यर्थी आरके कॉलेज केंद्र पर आवंटित थे, जिनमें से 564 उपस्थित तथा 804 अनुपस्थित रहे. इसी तरह, रीजनल सेकंडरी स्कूल में कुल 960 में से 368 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. इंडियन पब्लिक स्कूल में 864 में से 325, पोल स्टार स्कूल (जीवछ चौक) केंद्र पर 840 में से 320 और प्लस-टू मनमोहन उच्च विद्यालय (रामपट्टी) परीक्षा केंद्र पर आवंटित 720 अभ्यर्थियों में से 268 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

विभिन्न केंद्रों पर उपस्थिति की स्थिति

परीक्षा को लेकर अन्य केंद्रों पर भी परीक्षार्थियों की उपस्थिति सामान्य रही. उत्क्रमित उच्च विद्यालय (मलंगिया) केंद्र पर 552 में से 185, वाटसन प्लस-टू उच्च विद्यालय केंद्र पर 456 में से 148, शिव गंगा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 408 में से 157 तथा आरपीडीजे प्लस-टू उच्च विद्यालय (जितवारपुर) परीक्षा केंद्र पर 408 में से 159 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे.

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

परीक्षा के सफल और पारदर्शी संचालन के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. परीक्षा केंद्रों के बाहर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि जाम या किसी अन्य प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो. प्रशासन की इस चौतरफा सतर्कता के कारण परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई.

एसडीओ का बयान

सदर एसडीओ चंदन कुमार झा ने बताया कि सभी 11 केंद्रों पर अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न करा ली गई है. मुस्तैद प्रशासनिक व्यवस्था के कारण कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या नकल की शिकायत सामने नहीं आई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel