Madhubani News: झंझारपुर नगर परिषद चुनाव में राज कुमार, दुर्गा राय और सुनीता देवी ने दर्ज की बड़ी जीत

Madhubani News: झंझारपुर नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न हो गया है. कड़े मुकाबले में राज कुमार मंडल, दुर्गा राय और सुनीता देवी ने जीत दर्ज की, जिन्हें एसडीएम कुमार गौरव ने पद की शपथ दिलाई.पढ़ें पूरी खबर...

By SUMIT KUMAR | May 27, 2026 4:00 PM

Madhubani News: मधुबनी जिले के नगर परिषद झंझारपुर में तीन सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति का चुनाव बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. इस बेहद रोमांचक मुकाबले में राज कुमार मंडल, दुर्गा राय और सुनीता देवी ने शानदार जीत दर्ज की है.

प्रशासनिक देखरेख में संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया

चुनाव प्रेक्षक सह अपर समाहर्ता संतोष कुमार की देखरेख और निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम कुमार गौरव की निगरानी में सुबह नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई. विभिन्न पदों के लिए पार्षदों ने पर्चा दाखिल किया, जिसके बाद सुबह 11:30 बजे से मतदान शुरू हुआ.

त्रिकोणीय और कड़े मुकाबले में किसे कितने मिले मत

  • पद संख्या-1: राज कुमार मंडल को 15 मत मिले और वे विजयी घोषित हुए. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामसागर महतो को 11 मत और रीना देवी को महज 1 मत प्राप्त हुआ.
  • पद संख्या-2: वार्ड-3 के पार्षद दुर्गा राय ने बेहद कड़े मुकाबले में 14 मत प्राप्त कर जीत हासिल की उनके प्रतिद्वंद्वी सुजीत कुमार झा को 13 मत मिले.
  • पद संख्या-3: वार्ड-8 की सुनीता देवी 14 वोट पाकर विजयी रहीं. उन्होंने सुलेखा देवी (11 मत) और सिंघेश्वर राय (2 मत) को शिकस्त दी.

एसडीएम ने दिलाई शपथ, समर्थकों में जश्न

जीत की घोषणा के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम कुमार गौरव ने सभी विजयी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.इस मौके पर मुख्य पार्षद बबीता शर्मा के साथ विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जीत का जोरदार जश्न मनाया.

(मधुबनी) झंझारपुर संजय कर्ण