[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani News: सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हुआ आसान, बिस्फी में आज से शुरू होगा जन कल्याण शिविर

Madhubani News: सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हुआ आसान, बिस्फी में आज से शुरू होगा जन कल्याण शिविर

0
Madhubani News: सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हुआ आसान, बिस्फी में आज से शुरू होगा जन कल्याण शिविर
जन कल्याण शिविर (AI जेनरेटेड इमेज)

मधुबनी से शैलेंद्र कुमार झा की रिपोर्ट

Madhubani News: बिस्फी प्रखंड मुख्यालय में आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार से तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. 16 से 18 जून तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे.

सोमवार को शिविर की तैयारियों की समीक्षा को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ वसंत कुमार सिंह ने की. इस दौरान सभी विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ शिविर के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

शिविर की तैयारी पूरी, लोगों की सुविधा पर विशेष जोर

बैठक में शिविर में आने वाले लोगों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति और विभिन्न विभागों के काउंटरों की तैयारी की समीक्षा की गई. बीडीओ वसंत कुमार सिंह ने बताया कि शिविर के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.

हेल्प डेस्क के साथ लगाए जाएंगे 17 काउंटर

शिविर में लोगों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क के अलावा 17 अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं. इन काउंटरों पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी न केवल आवेदन भरने में सहायता करेंगे, बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगे.

प्रशासन का मानना है कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया आसान होगी.

जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील

बीडीओ ने लाभुकों से अपील की है कि वे आवेदन प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज अवश्य लेकर आएं. इससे योजनाओं से जुड़ी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा सकेगी.

जनप्रतिनिधियों से भी मांगा सहयोग

शिविर को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई है. प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है. बैठक में सीओ संतोष कुमार सिंह, बीपीआरओ शेखर कुमार, प्रधान लिपिक नंदकिशोर मंडल, नाजिर मिथिलेश कुमार कामत समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

Previous article रामगढ़: बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता समेत पूर्व मुखिया की सड़क हादसे में मौत
Next article संयुक्त शक्ति बन कर खड़े होते चार मुख्यमंत्री,पढ़े, प्रभु चावला का आलेख
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel