जीविका समूह की दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जीविका समूह की दीदियां लगातार जागरूकता अभियान चला रही हैं.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 30, 2024 9:57 PM
मधवापुर . लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जीविका समूह की दीदियां लगातार जागरूकता अभियान चला रही हैं. इस दौरान मुखियापट्टी पंचायत में ज्ञान ज्योति जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष ललिता देवी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया. सभी जीविका दीदी को हर घर जाकर लोगों को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया. वहीं लोगों को अपने साथ अपने पड़ोसियों को मतदान के लिए साथ लाने की अपील की गयी. मौके पर सामुदायिक समन्वयक मुकेश कुमार, रीना कुमारी, संजिला कुमारी सहित कई जीविका दीदी मौजूद थी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:31 PM
July 6, 2026 8:44 PM
July 6, 2026 6:42 PM
July 6, 2026 6:06 PM
July 6, 2026 4:57 PM
July 6, 2026 3:46 PM
July 6, 2026 5:58 PM
July 6, 2026 2:12 PM
July 6, 2026 9:13 AM
July 5, 2026 11:05 PM
