Madhubani News : वसंत पंचमी महोत्सव के अवसर पर समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कला संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में वसंत पंचमी महोत्सव के अवसर पर समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

By GAJENDRA KUMAR | January 23, 2026 11:10 PM

Madhubani News : मधुबनी. कला संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में वसंत पंचमी महोत्सव के अवसर पर समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. यह स्पर्धा 31 जनवरी को नगर भवन में होगी. इसका उद्देश्य बिहार की समृद्ध लोकनृत्य परंपरा को मंच प्रदान करना व प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहित करना है. यह जानकारी कला संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने दी. कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दलों के लिए यह अनिवार्य है कि नृत्य की प्रस्तुति बिहार की लोकनृत्य शैली पर आधारित हो. पूर्व रिकॉर्डेड संगीत के प्रयोग की अनुमति होगी. प्रत्येक दल में न्यूनतम 4 एवं अधिकतम 12 प्रतिभागी कलाकार शामिल हो सकते हैं. दल का गठन केवल बालक, केवल बालिकाएं अथवा दोनों को मिलाकर किया जा सकता है. नृत्य की अधिकतम समय सीमा 10 मिनट निर्धारित की गई है. जबकि मंच व्यवस्था स्टेज सेटिंग के लिए अतिरिक्त 5 मिनट का समय दिया जाएगा . कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रतिभागी दल की यह जिम्मेदारी होगी कि वे मंच सामग्री शीघ्र हटा लेंगे. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को 10,000, 7,500 एवं 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. आवेदन जमा करने की अंतिम दिन 28 जनवरी की 5 बजे अपराह्न तक निर्धारित है. किसी भी पूछताछ के लिए हेल्पलाइन नंबर 9931747796, 6394601036 जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है