बाइक चोरी का आवेदन

बीआरसी कार्यालय परिसर से एक शिक्षक की बाइक चोरी हो गयी.

By Prabhat Khabar News Desk | April 22, 2024 9:38 PM

बाबूबरही. बीआरसी कार्यालय परिसर से एक शिक्षक का बाइक चोरी हो गया. इसे लेकर शिक्षक सत्येंद्र कुमार पासवान ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि बाइक से प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी कार्यालय कार्य से आए थे. परिसर में बाइक खड़ी कर काम निपटाने कार्यालय गए. वापस आये तो बाइक गायब पाया. खोजबीन किया, लेकिन बाइक का कहीं अता पता नहीं चला. मामले को लेकर थाना में आवेदन दिये हैं.