बैंक कर्मी रहे हड़ताल पर, दो सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आवाह्न पर रमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में बैंक कर्मी मंगलवार को हड़ताल पर रहे.

By DIGVIJAY SINGH | January 27, 2026 10:49 PM

मधुबनी . यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आवाह्न पर रमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में बैंक कर्मी मंगलवार को हड़ताल पर रहे. पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग के समर्थन में बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहा. यूनाइटेड बैंक फोरम के अध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि हड़ताल के कारण दो सौ करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ. जिले के सभी बैंक में ताले लटकते नजर आए. कर्मीयों ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के समक्ष अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. कर्मियों को संबोधित करते हुए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के जिला कमेटी के संयोजक रामाशंकर प्रसाद ने कहा कि 12 वें वेतन समझौता के समय ही इंडियन बैंक एसोसिएशन ने इस मांग पर सैद्धांतिक सहमति जतायी थी. लेकिन केंद्र सरकार द्वारा अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. जिसके कारण बैंक कर्मचारीयों को मजबूर होकर हड़ताल करना पड़ा. केंद्र सरकार टालमटोल की नीति अपना रही है. इंश्योरेंस, कॉरपोरेशन, आरबीआई, जीआईसी व केंद्र के संस्थान में पांच कार्य दिवस है. यूनियन के अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज होगा. सभी बैंक कर्मियों को एक जुट होने की आवश्यकता है. जिले के सभी बैंक के विभिन्न शाखाओं में बैंक कर्मचारी प्रदर्शन एवं नारेबाजी की. मौके पर बीरेंद्र कुमार, रमाशंकर ठाकुर, गौड़ी शंकर मिश्र, यदुनंदन झा, राजेश कर्ण, केशव कुमार झा, संजय कुमार, अमित कुमार, ब्रजेश कुमार, संजय सुमन, धीरज कुमार सहित कई बैंक कर्मी उपस्थित थे.