पंजियों का संधारण नहीं पाये जाने पर बीडीओ पर होगी कार्रवाई
डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई.
मधुबनी .डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई. जिलधिकारी ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कचरा प्रोसेसिंग इकाई का निर्माण, कचरा प्रबंधन सामग्रियों के क्रय, कचरे का उठाव, यूजर चार्ज की वसूली, वर्मी कंपोस्ट का निर्माण, प्लास्टिक कचरे की बिक्री, स्चच्छता कर्मियों का भुगतान, ओडीएफ प्लस आदि का प्रखंडवार समीक्षा की. जिलाधिकारी ने स्वच्छता कर्मियों के लंबित भुगतान को लेकर भी गंभीरतापूर्वक प्रयास करने के निर्देश दिया. उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि अगली बैठक में सभी बीडीओ स्वच्छता कर्मियों के भुगतान से संबधित विस्तृत प्रतिवेदन लाना सुनिश्चित करें. उन्होंने निर्देश दिया कि यूजर चार्ज के रूप में वसूली गई शत-प्रतिशत राशि खाते में अनिवार्य रूप से जमा करें. उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायतों में नियमित रूप से सभी घरों से कचरा का उठाव हर हाल में सुनिश्चित करें.
जिलाधिकारी ने सीडब्लूजेसी, एमजेसी के पेंडिंग मामले को गंभीरता से लेकर ससमय प्रतिशपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया. उन्होंने अनुपालन से संबंधित सभी लंबित न्यायालय संबंधी मामलों को ससमय अनुपालन कर विधि शाखा को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
