बिजली करेंट से एक शिक्षक की मौत
प्रखंड क्षेत्र के रघेपुरा पंचायत स्थित बरहा गांव के वार्ड दो निवासी शिक्षक राकेश कुमार झा का निधन बिजली करेंट लगने से बीते देर शाम हो गयी.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 4, 2024 10:36 PM
बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के रघेपुरा पंचायत स्थित बरहा गांव के वार्ड दो निवासी शिक्षक राकेश कुमार झा का निधन बिजली करेंट लगने से बीते देर शाम हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम घर में इनवर्टर की बैटरी में पानी दे रहे थे. इस समय बिजली की करेंट की चपेट में आ गया. परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वे पश्चिम बंगाल सरकार में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गए हैं. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मौके पर मुखिया सतीश प्रसाद मेहता ने लोगों को सांत्वना दी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:31 PM
July 6, 2026 8:44 PM
July 6, 2026 6:42 PM
July 6, 2026 6:06 PM
July 6, 2026 4:57 PM
July 6, 2026 3:46 PM
July 6, 2026 5:58 PM
July 6, 2026 2:12 PM
July 6, 2026 9:13 AM
July 5, 2026 11:05 PM
