दो तस्कर सहित 13 आरोपी गिरफ्तार
उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने बीते बुधवार की रात जिले में 18 विभिन्न स्थानों पर शराब तस्कर व पियक्कड़ों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 6, 2024 9:37 PM
मधुबनी. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने बीते बुधवार की रात जिले में 18 विभिन्न स्थानों पर शराब तस्कर व पियक्कड़ों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. उत्पाद अधीक्षक विजय कांत ठाकुर ने कहा है कि उत्पाद विभाग की टीम ने 18 जगहों पर छापेमारी कर 15 अभियोग दर्ज किया है. छापेमारी में दो तस्कर सहित 11 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तीन तस्कर फरार हो गए. शराब तस्करों की दो वाहन को भी जब्त किया गया है. तस्करों के दो वाहनों पर लदे 120 लीटर नेपाली देसी शराब जब्त किया गया है. गिरफ्तार शराब तस्करों व पियक्कड़ों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:31 PM
July 6, 2026 8:44 PM
July 6, 2026 6:42 PM
July 6, 2026 6:06 PM
July 6, 2026 4:57 PM
July 6, 2026 3:46 PM
July 6, 2026 5:58 PM
July 6, 2026 2:12 PM
July 6, 2026 9:13 AM
July 5, 2026 11:05 PM
