[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं का प्रशिक्षण प्रारंभ

युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं का प्रशिक्षण प्रारंभ

0
युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं का प्रशिक्षण प्रारंभ

फोटो-मधेपुरा-06-प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थी

– युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य से रू-ब-रू हो रहे युवा –

मधेपुरा.

शनिवार से जिला मुख्यालय के वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम के मुख्य सभा भवन में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में शुरू हुये सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन छात्र छात्राओं का प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार विधिवत शुरू हो गया. रजिस्ट्रेशन, किट वितरण एवं परिचय, व्यायाम, अल्पाहार के साथ जहां दिन की शुरुआत हुई. वहीं मुख्य कार्यक्रम स्थल वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम के सभा भवन में प्रशिक्षण की शुरुआत सामुदायिक प्रशिक्षण की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य के साथ प्रारंभ हुई. उसके बाद क्रमबद्ध रूप से आपदाओं के परिपेक्ष्य में बिहार राज्य की संवेदनशीलता, बाढ़ सुरक्षा : बाढ़ पूर्व बाढ़ के दौरान व बाढ़ के बाद के बाद, डूबने से होने वाली घटनाओं से बचाव, पानी के अंदर और बाहर जीवन रक्षक विधियों ,घरेलू संसाधन से राफ्ट तैयार करना, इंप्रोवाइज राफ्ट बनाने की विधियां, बाढ़ के समय रस्सी या हारनेश का प्रयोग के बारे में बारीकी से प्रतिभागियों को रूबरू कराया गया. वहीं इससे जुड़े प्रश्नों का समाधान भी किया गया.

– प्रतिभागियों में दैनिक मूल्यांकन ,लोक संगीत, परिचर्चा आयोजित –

वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम की एनएसएस पदाधिकारी डॉ नीलू कुमारी, प्रो अंकिता, प्रो प्रीति ने बताया कि पहले दिन के प्रशिक्षण के उपरांत छात्र-छात्राओं का दैनिक मूल्यांकन किया गया. वहीं संध्या में लोक संगीत, परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी दी.

– प्रशिक्षण में छात्र छात्राओं की उपस्थिति से वीमेंस कॉलेज परिसर गुलजार –

आयोजन से जुड़े हर बिंदुओं पर लगातार सक्रिय संस्थापक डॉ अशोक कुमार ने कहा कि यह सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जहां महाविद्यालय के प्रति विश्वविद्यालय एवं आपदा विभाग के विश्वास का परिचायक है. वहीं इससे महाविद्यालय टीम को भी ऐसे आयोजनों को संपन्न कराने एवं समझने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण इस क्षेत्र के युवाओं को आपदा से निपटने में सक्षम बनाने का कार्य करेगा. उन्होंने प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों को आश्वस्त किया कि सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जायेगी. सबों के लिए आवास,भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की गयी है.

– सात सदस्यीय टीम दे रही प्रशिक्षण –

वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम के सचिव डॉ भगवान कुमार मिश्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण विभाग द्वारा भेजी गई सात सदस्यीय टीम द्वारा दिया जा रहा है. इसमें एचएवी कौशल कुमार, सीटी 188 योगेश्वर सिंह, सीटी 198 पंकज कुमार, सीटी 543 राजू कुमार,सीटी 615 चंदन कुमार,सीटी 762 धमेंद्र कुमार,एवं रौशन कुमार शामिल हैं. प्रशिक्षण को सफल बनाने में परीक्षा नियंत्रक डॉ माधव कुमार, डॉ प्रभात रंजन, डॉ कौशल कुमार, प्रो रीता कुमारी, जय श्री कुमार, प्रियंका कुमारी, डॉ अनिल कुमार, रूपेश कुमार, डॉ रवीना कुमारी, पूनम कुमारी, राजदीप कुमार सहित सभी पंजीकृत प्रतिभागी उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel