[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कट्टा व दो कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

कट्टा व दो कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

0
कट्टा व दो कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

प्राणपुर. थाना क्षेत्र के खुशालपुर गांव के समीप ग्रामीण सड़क पर हवाई फायरिंग कर रहे दो अपराधियों को गुप्त सूचना के आधार पर प्राणपुर पुलिस ने एक कट्टा व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार रात्रि तकरीबन 9:00 बजे गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधी खुशहालपुर गांव के समीप ग्रामीण सड़क पर हवाई फायरिंग कर रहे हैं. ग्रामीणों ने घेर कर एक अपराधी समर उर्फ सोनू को पकड़ कर अपने पास रखा है. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. इसकी निशानदेही पर दूसरा अपराधी को बभनी गांव से गिरफ्तार किया गया. तीसरा अपराधी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. अपराधी समर को जांच पड़ताल करने पर एक कट्टा व दो कारतूस, दो मिस फायरिंग कारतूस और एक खोखा घटनास्थल से बरामद किया गया. पूछताछ करने पर एक अपराधी अपना नाम समर उर्फ सोनू, उम्र 21 वर्ष पिता शेख साहब, बिशनपुर थाना मनिहारी निवासी व दूसरा ललन कुमार यादव उम्र 22 वर्ष पिता सुरेश यादव, बभनी थाना प्राणपुर निवासी हैं. भागे अपराधी की गिरफ्तार के लिए पुलिस सघन छापामारी अभियान चला रही है. दोनों अपराधियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक नवल किशोर यादव के साथ कई प्राणपुर पुलिस बल मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel