[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा ट्रक व पिकअप में हुई टक्कर, एक की मौत, तीन जख्मी

ट्रक व पिकअप में हुई टक्कर, एक की मौत, तीन जख्मी

0
ट्रक व पिकअप में हुई टक्कर, एक की मौत, तीन जख्मी

एनएच 107 बायपास पर चैनपुरा के पास हुई घटना घंटों बाधित रहा यातायात मुरलीगंज . मधेपुरा-पूर्णिया एनएच 107 बायपास पर शनिवार की सुबह मुरलीगंज-जानकीनगर सीमा क्षेत्र के चैनपुरा के पास गैस सिलेंडर लदे ट्रक व पिकअप में टक्कर हो गयी, जिससे पिकअप पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं तीन लोग घायल हो गया. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के समसी निवासी हेबजुल के रूप में हुई है. पिकअप चालक बादशाह घायल है और उनका इलाज मधेपुरा में चल रहा है. उसी वाहन में सवार ललटू कुमार को हल्की चोटें आयी हैं. तीनों एक ही क्षेत्र के निवासी हैं. घायल ललटू कुमार ने बताया कि वे लोग बेगूसराय से पिकअप पर मुर्गा लादकर मालदा जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक (डब्ल्यूबी 29 सी 1702) से टक्कर हो गयी. टक्कर की वजह ट्रक का टायर फट जाने से गाड़ी का नियंत्रण गड़बड़ा गया, जिससे ट्रक पलट गया, जबकि पिकअप खेत में जा गिरा. ट्रक चालक घायल हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया. चालक बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र निवासी सत्तन यादव का पुत्र सैनी यादव है. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को सीएचसी मुरलीगंज पहुंचाया. चिकित्सक डॉ सौरभ ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मधेपुरा रेफर कर दिया. लोगों ने कहा कि ट्रक पर गैस सिलेंडर लदे थे. दुर्घटना के बाद कई घंटों तक यातायात बाधित रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel