[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा पुलिस ने एक बालक को सीडब्लयूसी के समक्ष किया पेश, दत्तक ग्रहण संस्थान भेजा

पुलिस ने एक बालक को सीडब्लयूसी के समक्ष किया पेश, दत्तक ग्रहण संस्थान भेजा

0
पुलिस ने एक बालक को सीडब्लयूसी के समक्ष किया पेश, दत्तक ग्रहण संस्थान भेजा

मधेपुरा. पुलिस ने गुरुवार को एक गुमशुदा बालक को बरामद कर बाल कल्याण समिति मधेपुरा के समक्ष प्रस्तुत किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए समिति के सदस्य बाल किशोर झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने का निर्देश दिया. तत्काल संरक्षण का निर्देश जानकारी के अनुसार पुलिस को गश्ती के दौरान एक बालक लावारिस हालत में मिला था, जो अपना पता बताने में असमर्थ था. पुलिस ने नियमानुसार उसे सीडब्लयूसी के सामने पेश किया. सदस्य बाल किशोर झा ने बताया कि बालक की सुरक्षा और बेहतर देखरेख के लिए उसे तत्काल विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में संरक्षित करा दिया गया है. परिजनों की तलाश जारी समिति द्वारा बालक के परिजनों की पहचान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया है. जब तक बालक के माता-पिता या अभिभावकों का पता नहीं चल जाता, तब तक वह संस्थान की देखरेख में रहेगा. पुलिस और प्रशासन की इस सक्रियता से बालक को सुरक्षित ठिकाना मिल सका है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel