[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गोरखपुर, मुजफ्फरपुर और गया जाने वाली गाड़ियों के रूट बदले, जौनपुर जंक्शन पर काम शुरू, देखें अपडेट

गोरखपुर, मुजफ्फरपुर और गया जाने वाली गाड़ियों के रूट बदले, जौनपुर जंक्शन पर काम शुरू, देखें अपडेट

0
गोरखपुर, मुजफ्फरपुर और गया जाने वाली गाड़ियों के रूट बदले, जौनपुर जंक्शन पर काम शुरू, देखें अपडेट
सांकेतिक फोटो

Bihar Train News: उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद रेलखंड पर स्थित जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का बड़ा काम शुरू होने जा रहा है. प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग काम की वजह से पूर्व मध्य रेल की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. इस दौरान कुल 16 ट्रेनों का रूट बदला गया है, जबकि कई प्रमुख स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव भी अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा.

बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 13 से 27 मई तक बदले मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन औंड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस, प्रयागराज जंक्शन और मानिकपुर होकर जाएगी. इस दौरान जौनपुर, मिर्जापुर, विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी और शंकरगढ़ स्टेशन पर रुकावट नहीं होगी. वापसी में गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस भी इसी बदले मार्ग से संचालित होगी.

इन ट्रेनों का रूट बदला

शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस, वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस का रास्ता भी बदला गया है. ये ट्रेनें वाराणसी और औंड़िहार के रास्ते चलेंगी और जौनपुर स्टेशन पर इनका ठहराव नहीं रहेगा.

कोटा-पटना एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस और इंदौर-पटना एक्सप्रेस को लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद रूट से चलाया जाएगा. इन ट्रेनों का जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट जैसे कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव प्रभावित रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वंदे भारत एक्सप्रेस भी नए रूट से चलेगी

पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस भी 4 से 27 मई तक बदले हुए मार्ग जफराबाद-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट होकर चलेगी. इस दौरान अयोध्या धाम स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा.

मालदा टाउन-गोमतीनगर एक्सप्रेस और पुरूलिया-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नई समय-सारणी, बदला हुआ मार्ग और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव जौनपुर जंक्शन के यार्ड को आधुनिक बनाने और भविष्य में बेहतर रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है. काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही और यात्री सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में खत्म हुई सीओ की हड़ताल, 4 मई से काम पर लौटेंगे अफसर, जमीन के काम होंगे शुरू

Previous article Bettiah: आंधी-पानी से बिजली ढांचा ध्वस्त, 50 से अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त
Next article पुलिस ने एक बालक को सीडब्लयूसी के समक्ष किया पेश, दत्तक ग्रहण संस्थान भेजा
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel