[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में अंतिम वर्ष के छात्रों ने लगाया रक्तदान शिविर

मेडिकल कॉलेज में अंतिम वर्ष के छात्रों ने लगाया रक्तदान शिविर

0
मेडिकल कॉलेज में अंतिम वर्ष के छात्रों ने लगाया रक्तदान शिविर

सिंहेश्वऱ जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के रक्त बैंक में अंतिम वर्ष 2022- 26 बैच के छात्रों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है. इस बाबत उपाधीक्षक सह रक्त बैंक प्रभारी डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि छात्रों के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए 19 छात्रों ने रक्तदान किया गया. उपाधीक्षक ने कहा रक्तदान से कमजोरी नहीं आती है. यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है. रक्तदान के 24 से 48 घंटे के भीतर शरीर में दोबारा रक्त बनता है. नियमित रक्तदान से रक्त गाढ़ा होने का खतरा कम होता है. इससे दिल का दौरा और ब्रेन हेमरेज जैसी बीमारियों का खतरा घटता है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है. कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है. महिलाएं चार महीने में एक बार रक्तदान कर सकती हैं. रक्तदान से पहले 48 घंटे तक नशीले पदार्थ या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. रक्तदान के बाद संतुलित और पौष्टिक भोजन जरूरी होता है. इस रक्तदान में पुष्पम कुमार, करण कुमार, शिवानी कुमारी, शेफाली, माधव कुमार, राघवेंद्र चौधरी, शहानी, ओंकारनाथ अनिल, आशीष कुमार, प्रिंस शिवांशु शेखर, अमन कुमार भारती, तुषार सेतु, सचिन कुमार पाण्डेय, आकाश कुमार पाण्डेय, महेंद्र कुमार, मनीष कुमार वर्मा, प्रेम कुमार कुशवाहा, अमन कुमार, संस्कार सिद्धार्थ ने रक्तदान किया. शिविर में जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ नगीना चौधरी, डॉ प्रो दिनेश कुमार, संजय कुमार, विजय कुमार, पूजा कुमारी, शिवांश स्नेह आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel