[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार 20 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

20 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
20 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

– बारसोई पुलिस की कार्रवाई, 7.5 लीटर शराब बरामद

कटिहार, बारसोई.

शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बारसोई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 20 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बारसोई थाना क्षेत्र के बलतर पंचायत अंतर्गत करीमगंज गांव में गुरुवार की देर संध्या पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक युवक द्वारा विदेशी शराब की अवैध बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की, छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से पश्चिम बंगाल निर्मित इम्पेरियल ब्लू ब्रांड की कुल 20 बोतल विदेशी शराब बरामद की.

गिरफ्तार युवक की पहचान खरवा निवासी टिंकू पांडेय के रूप में हुई

बरामद शराब की कुल मात्रा 7.5 लीटर बताई गई है. बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के खरवा गांव निवासी हरेंद्र पांडेय के पुत्र टिंकू पांडेय उर्फ प्रवीण पांडेय के रूप में हुई है. आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel