[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा सड़क हादसे में कार्यपालक सहायक की मौत, एनएच जाम

सड़क हादसे में कार्यपालक सहायक की मौत, एनएच जाम

0
सड़क हादसे में कार्यपालक सहायक की मौत, एनएच जाम
सड़क हादसे के बाद एनएच-131 जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण

Madhepura news: सिंहेश्वर (मधेपुरा) से सुशांत कुमार की रिपोर्ट:

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के कमरगामा पंचायत स्थित बड़हरी के पास सड़क हादसे में एक कार्यपालक सहायक की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-131 को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

मृतक की पहचान कार्यपालक सहायक राजू सरदार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार राजू सरदार अपने कार्य से घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बांस लदे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक ने दोबारा वाहन चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना में दो अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजू सरदार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. हालांकि मेडिकल कॉलेज से कुछ दूर जाने के बाद रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी एवं उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर एनएच-131 को पूरी तरह जाम कर दिया. परिजनों का कहना था कि मांग पूरी होने तक जाम नहीं हटाया जाएगा.

जाम की सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. बाद में एसडीएम संतोष कुमार एवं एएसपी प्रवेन्द्र भारती भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीण डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे.

सुबह करीब छह बजे से जारी जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel