[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा शिक्षा मंत्री को किया सम्मानित, रखी मांग

शिक्षा मंत्री को किया सम्मानित, रखी मांग

0
शिक्षा मंत्री को किया सम्मानित, रखी मांग

मधेपुरा. बिहार के शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशकों ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के सम्मान में समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में राज्य के सभी 38 जिलों के संघ पदाधिकारी व शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक शामिल हुए. मधेपुरा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ने शिक्षा मंत्री को सिंहेश्वर मंदिर का तैलचित्र, शॉल व बुके भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक विद्यालयों में बच्चों के बीच खेल, अनुशासन, फिटनेस तथा सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए शिक्षा व्यवस्था में उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व से कार्यरत शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की तर्ज पर शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशकों को पूर्णकालिक दर्जा व सम्मानजनक वेतन दिया जाना चाहिए. साथ ही शिक्षकों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं व लाभों का विस्तार अनुदेशकों तक भी किया जाना चाहिए. मौके पर जिला सचिव दीपक प्रकाश रंजन, महासचिव गुलशन कुमार, कोषाध्यक्ष निशु कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी गोरीशंकर कुमार, उदाकिशुनगंज अनुमंडल प्रभारी राहुल कुमार, मिथिलेश कुमार, कुंदन कुमार, चंदन कुमार, कैलाश कुमार, हितेश कुमार, आशीष कुमार, संजय कुमार, दुर्गेश कुमार, राकेश कुमार, राज कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel