[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा की जरूरी तैयारियां पूरी: डीएम

सिपाही भर्ती परीक्षा: कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा की जरूरी तैयारियां पूरी: डीएम

0
सिपाही भर्ती परीक्षा: कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा की जरूरी तैयारियां पूरी: डीएम

– 14 व 17 जून को 25 केंद्रों पर होगी परीक्षा

कटिहार से रिपोर्ट,

जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में शुक्रवार बैठक आयोजित की गयी. बैठक में केन्द्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) की ओर से आगामी 14 व 17 जून को होने वाली विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की गयी. तैयारी कज समीक्षा के बाद परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर डीएम व एसपी ने सभी आवश्यक तैयारियों के संदर्भ में ब्रीफिंग की. बैठक में जानकारी दी गयी कि केन्द्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) को लेकर कटिहार जिला के परीक्षार्थियों के लिए कटिहार जिला अंतर्गत कुल 25 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए है. जिनमें लगभग 36000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के उपस्थित होने की संभावना है. परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त आयोजित कराने को लेकर डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप से केन्द्र के लिए नामित नोडल पदाधिकारी, जोनल सह गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. डीएम ने परीक्षा संचालन से संबंधित सभी पदाधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षकों को पूरी तत्परता एवं निष्ठा से कदाचार रहित परीक्षा संचालन कराने का निर्देश दिया गया. ताकि किसी भी हालत में परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी पैदा न हो एवं परीक्षा कदाचार रहित संपन्न हो सके. उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है. साथ ही कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर ली गयी है.

सघन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति: एसपी

बैठक में एसपी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी महिला अभ्यर्थियों का महिला कर्मियों द्वारा महिला पुलिस की उपस्थिति में फ्रिस्किंग की जाय तथा पुरुष अभ्यर्थियों का पुरुष कर्मियों द्वारा अच्छी से फ्रिस्किंग की जाए. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन यातायात की सुगम व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस बल को तैनात कराने का निर्देश दिया गया है. बैठक में अपर समाहर्ता बिनोद कुमार, अपर समाहर्ता आपदा कुमार धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदरप्रद्युम्न सिंह यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी गश्ती दल दंडाधिकारी, सभी जोनल दंडाधिकारी, सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने सभी केन्द्राधीक्षक एवं मजिस्ट्रेट को अवगत कराया कि किसी भी परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड इत्यादि जैसी सामग्री पूर्णतः वर्जित है। किसी परीक्षार्थी को उक्त सामग्री लेकर परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. इस भर्ती परीक्षा के अंतर्गत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय, गृह विभाग में कारापाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,000 से अधिक पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दिन के12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक होगी. अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय प्रथम पाली के लिए प्रातः 08:00 बजे तथा द्वितीय पाली हेतु अपराह्न 01:00 बजे निर्धारित किया गया है. परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रथम पाली के लिए प्रातः 09:00 बजे तथा द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 02:00 बजे तक ही अनुमन्य होगा.

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

केन्द्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) को शांतिपूर्वक वातावरण में कदाचारमुक्त आयोजित कराने के लिए नोडल अधिकारी, जोनल सह गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गयी है तथा सभी परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार एवं परीक्षा कक्षा में सभी प्रकार की गतिविधियों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे का अधिष्ठापन के साथ जैमर की व्यवस्था की गयी है. केंद्र के बाहर 200 मीटर के दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 लागू रहेगा. साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर सभी प्रकार की सुविधा यथा फर्नीचर, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था भी रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel