[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा बीएनएमयू में यूएमआइएस व सीआइएमएस घोटाले की जांच के निर्देश

बीएनएमयू में यूएमआइएस व सीआइएमएस घोटाले की जांच के निर्देश

0
बीएनएमयू में यूएमआइएस व सीआइएमएस घोटाले की जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री सचिवालय ने शिक्षा विभाग से मांगी रिपोर्ट, करोड़ों की अनियमितता का आरोप-

प्रतिनिधि

मधेपुरा.

बीएन मंडल विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रबंधन सूचना प्रणाली एवं कॉलेज प्रबंधन सूचना प्रणाली के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता का मामला अब मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंच गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय ने शिक्षा विभाग को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इस कार्रवाई से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह ने 29 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बीएनएमयू में विश्वविद्यालय प्रबंधन सूचना प्रणाली एवं कॉलेज प्रबंधन सूचना प्रणाली के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता बरती गयी है. साथ ही राज्य सरकार एवं राजभवन सचिवालय के आदेशों की अनदेखी कर कार्य किए जाने की बात भी कही गई थी़ मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी इन्द्रवीर कुमार ने अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कराने एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. सचिवालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि जांच के बाद की गयी कार्रवाई की जानकारी विधान पार्षद एवं मुख्यमंत्री सचिवालय को उपलब्ध करायी जाए. शिक्षा विभाग को भेजे गये निर्देश के बाद विश्वविद्यालय में सूचना प्रणाली से जुड़े खर्च एवं प्रक्रियाओं की जांच तेज होने की संभावना है. राजनीतिक एवं शैक्षणिक हलकों में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. अब सबकी नजर शिक्षा विभाग की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel