[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IISc बेंगलुरु ने शुरू किए 3 नए BTech कोर्स, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन

IISc बेंगलुरु ने शुरू किए 3 नए BTech कोर्स, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन

0
IISc बेंगलुरु ने शुरू किए 3 नए BTech कोर्स, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन
कॉलेज की सांकेतिक फोटो (Official Website)

IISc Bengaluru New BTech Courses: भारत में साइंस और रिसर्च के मामले में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु का नाम सबसे ऊपर आता है. अब तक यह इंस्टीट्यूट अपनी बेहतरीन रिसर्च और मास्टर डिग्री के लिए जाना जाता था, लेकिन अब ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए भी यहां बड़े कोर्स शुरू किए जा रहे हैं. IISc बेंगलुरु ने 2026 के एकेडमिक सेशन से तीन नए धमाकेदार BTech प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है.

ये कोर्स (IISc Bengaluru New BTech Courses) उन छात्रों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जो सिर्फ पुरानी लकीर पर नहीं चलना चाहते, बल्कि फ्यूचर की नई टेक्नोलॉजी और चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं कि ये नए कोर्स क्या हैं और इनमें एडमिशन कैसे मिलेगा.

IISc Bengaluru New BTech Courses: IISc ने कौन से 3 नए BTech प्रोग्राम शुरू किए हैं?

 इंस्टीट्यूट ने इस साल से जो तीन नए अंडर ग्रेजुएट (UG) इंजीनियरिंग प्रोग्राम शुरू किए हैं, वे जनरल इंजीनियरिंग से काफी अलग और एडवांस हैं. इनके नाम नीचे दिए गए हैं:

  • BTech इन मटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग: इसमें एडवांस मटेरियल्स और उनके यूज की टेक्नीक सिखाई जाएगी.
  • BTech इन मैकेनिक्स एंड कंप्यूटिंग: यह मैकेनिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर कोडिंग का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.
  • BTech इन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग: इसमें रॉकेट, सैटेलाइट और एयरक्राफ्ट की एडवांस टेक्नोलॉजी पर फोकस होगा.

इन कोर्सेस का उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक सिद्धांतों (Scientific Fundamentals) के साथ-साथ प्रैक्टिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर स्किल्स सिखाना है ताकि वे नई खोज कर सकें.

Image 208
Iisc बेंगलुरु ने शुरू किए 3 नए btech कोर्स, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन 3

कोर्स रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए आप कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iisc.ac.in पर जाकर प्रोग्राम सेक्शन पर चेक कर सकते हैं.

IISc Bengaluru New BTech Courses: अब आसान होगी एडमिशन प्रोसेस, JoSAA से मिलेगा मौका

अगर आप सोच रहे हैं कि इन कोर्सेस में एडमिशन कैसे होगा, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है. इन सभी नए BTech कोर्स में एडमिशन JEE Advanced 2026 के स्कोर के आधार पर होगा. खास बात यह है कि इसके लिए छात्रों को अलग से भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि एडमिशन JoSAA 2026 काउंसलिंग के माध्यम से ही होगा.

इससे पहले IISc का ‘मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग’ प्रोग्राम अपने खुद के पोर्टल से एडमिशन लेता था, लेकिन अब इस प्रक्रिया को JoSAA में शामिल करने से देश भर के छात्रों के लिए यहां अप्लाई करना बहुत आसान और सीधा हो गया है.

पहले कौन से कोर्स ऑफर करता था IISc?

IISc बेंगलुरु धीरे-धीरे ग्रेजुएशन लेवल की पढ़ाई का दायरा बढ़ा रहा है. इससे पहले यहां मुख्य रूप से दो अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम ही चलते थे. पहला है बैचलर ऑफ साइंस (रिसर्च) यानी बीएससी रिसर्च और दूसरा है BTech इन मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग. इंस्टीट्यूट अब कोर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी अपना कदम मजबूती से बढ़ा दिया है.

IISc Bengaluru New BTech Courses: क्यों जरूरी हैं ये नए प्रोग्राम?

IISc का मानना है कि आज की दुनिया में समस्याएं सिर्फ एक विषय को पढ़कर हल नहीं की जा सकती. इसलिए ये नए कोर्स ‘इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग’ पर जोर देते हैं. शुरुआती सेमेस्टर्स में स्टूडेंट्स को मैथ्स, इंजीनियरिंग साइंसेज और कंप्यूटेशनल मेथड्स का एक मजबूत आधार दिया जाएगा. इसके बाद उन्हें कोर इंजीनियरिंग और मॉडर्न टेक्निकल टूल्स सिखाए जाएंगे. रिसर्च और प्रैक्टिकल नॉलेज का यह अनोखा मिश्रण छात्रों को सीधे बड़ी कंपनियों और रिसर्च लैब्स के काम के लिए तैयार कर देगा.

इन कोर्सेस से छात्र कौन से नए स्किल्स सीखेंगे?

  • प्रॉब्लम सॉल्विंग
  • एडवांस कंप्यूटेशनल और डेटा एनालिसिस स्किल्स
  • रिसर्च करने की वैज्ञानिक सोच
  • प्रैक्टिकल और मॉडर्न इंजीनियरिंग की अच्छी नॉलेज

इन स्किल्स की वजह से एयरोस्पेस, मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मटेरियल टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च जैसे क्षेत्रों में इन छात्रों की भारी डिमांड होने वाली है.

यह भी पढ़ें: IIT दिल्ली का नया Quantum Biology कोर्स, बिना JEE के मिलेगा एडमिशन 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel