[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय बिना हेलमेट वालों के लिए स्लोगन ले चौक पर पुलिस हुए खड़ा

बिना हेलमेट वालों के लिए स्लोगन ले चौक पर पुलिस हुए खड़ा

0
बिना हेलमेट वालों के लिए स्लोगन ले चौक पर पुलिस हुए खड़ा

यातायात पुलिस ने शहर के बीचोंबीच शहीद द्वारा के समीप की कार्रवाई

लखीसराय. यातायात पुलिस के द्वारा लगातार वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है. शुक्रवार को यातायात पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग का नया तरीका अपनाया गया. शहीद द्वार के समीप यातायात पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट चलने वाले लोगों को दस मिनट के लिए हाथों में यातायात नियमों का स्लोगन लेकर खड़ा कर दिया गया. सार्जेंट आशुतोष कुमार के द्वारा इस तरह की नये तरीके से लोगों को बिना हेलमेट पहने नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गयी. स्लोगन में ‘एक हेलमेट एक जिंदगी की गारंटी’, ‘हेलमेट पहने जिंदगी बचायें’, ‘नो हेलमेट नो बाइक’ सहित अन्य स्लोगन लिखे हुए थे. सार्जेंट ने बताया कि बाइक से होने वाले अधिकतर सड़क हादसे में हेलमेट नहीं रहने से लोगों की जान चली जाती है. बाइक चालक पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी जिंदगी को सुरक्षित रखने के लिए पहने. हेलमेट आपकी हर मौसम से भी आपको सुरक्षित रखता है. इसलिए जब भी घर से बाइक के साथ निकलें तो हेलमेट अवश्य पहन कर निकलें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel