[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय लखीसराय में प्रशासनिक फेरबदल, प्रखंड-अंचल स्तर के कई अधिकारियों का तबादला

लखीसराय में प्रशासनिक फेरबदल, प्रखंड-अंचल स्तर के कई अधिकारियों का तबादला

0
लखीसराय में प्रशासनिक फेरबदल, प्रखंड-अंचल स्तर के कई अधिकारियों का तबादला
सांकेतिक तस्वीर

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट

Officer Transfer : लखीसराय जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस फेरबदल में सदर अंचल के अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीडीपीओ, ड्रग इंस्पेक्टर, सहायक औषधि नियंत्रक सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. वहीं रिक्त पड़े रामगढ़ चौक और बड़हिया अंचल को नए अंचलाधिकारी भी मिल गए हैं.

सदर सीओ सहित कई अधिकारियों का तबादला

सदर अंचल के अंचलाधिकारी अजय कुमार राठौर का तबादला सारण सदर अंचल कर दिया गया है. वहीं लखीसराय में अपर जिला पंचायती राज पदाधिकारी के रूप में विकास कुमार की नियुक्ति की गई है.पिछले एक सप्ताह से रिक्त बड़हिया अंचल की नई अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी होंगी, जबकि रामगढ़ चौक के नए अंचलाधिकारी राकेश कुमार चौधरी बनाए गए हैं.

बीडीओ और सीडीपीओ स्तर पर भी बदलाव

पिपरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋतु रंजन कुमार का भी तबादला कर दिया गया है. उनके स्थान पर फिलहाल दूसरे अधिकारी को प्रभार सौंपा जाएगा. चानन प्रखंड के नए बीडीओ के रूप में श्रवण कुमार की नियुक्ति की गई है.सदर प्रखंड की सीडीपीओ विभा कुमारी का स्थानांतरण कर उनकी जगह रीता कुमारी को पदस्थापित किया गया है. हलसी की सीडीपीओ मुक्ता कुमारी का भी तबादला कर दिया गया है.

राजस्व और बंदोबस्त विभाग में नई तैनाती

Officer Transfer : रोहतास के अंचलाधिकारी आसिफ हुसैन को बंदोबस्त पदाधिकारी, बंदोबस्त विभाग, लखीसराय बनाया गया है. वहीं शेखर राज को राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, जिला भू-अर्जन विभाग, लखीसराय में पदस्थापित किया गया है.

ड्रग इंस्पेक्टर और सहायक औषधि नियंत्रक भी बदले

लखीसराय के ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम का तबादला मुख्यालय निदेशालय औषधि नियंत्रण विभाग, पटना कर दिया गया है. हाल के दिनों में दवा बरामदगी और कथित ऑडियो प्रकरण को लेकर उनका नाम चर्चा में रहा था.सहायक औषधि नियंत्रक ललन कुमार सिन्हा का स्थानांतरण मधुबनी किया गया है. उनकी जगह कटिहार से कुमकुम कुमारी को लखीसराय का नया सहायक औषधि नियंत्रक बनाया गया है.प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन पदों पर तत्काल नई नियुक्ति नहीं हुई है, वहां वैकल्पिक रूप से अन्य अधिकारियों को प्रभार सौंपा जाएगा.

ALSO READ: अधूरे नाले और अतिक्रमण से शहर बेहाल, जलजमाव और कीचड़ बनी सबसे बड़ी समस्या

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel