[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education ये कैसा नंबर -1 कॉलेज, बारिश में डूब जाती है कैंटीन, स्टूडेंट का वीडियो वायरल  

ये कैसा नंबर -1 कॉलेज, बारिश में डूब जाती है कैंटीन, स्टूडेंट का वीडियो वायरल  

0
ये कैसा नंबर -1 कॉलेज, बारिश में डूब जाती है कैंटीन, स्टूडेंट का वीडियो वायरल  
बैकग्राउंड- हिंदू कॉलेज, घोल घेरे में-छात्र की फोटो (PC-ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब)

Hindu College: दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज का बताया जाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कॉलेज के एक स्टूडेंट ने दिखाया कि कैसे कैंटीन जाने वाला रास्ता बारिश के पानी में डूब जाता है. अब ये वीडियो वायरल रहा है और इस पर कई तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने कैंपस की व्यवस्था और वाटर लॉगिंग (Waterlogging) पर सवाल उठा रहे हैं.

हिंदू कॉलेज के कैंटीन के रास्ते में लबालब पानी

छात्र ने कहा कि थोड़ी सी बारिश के बाद मेरा मन हुआ है कि मैं हिंदू कॉलेज की कैंटीन में चाय-समौसा खाने आऊं. लेकिन कैंटीन तक जाने वाले रास्ते में पानी भरा होता है. छात्र ने कहा कि ये कॉलेज दुनिया का नंबर-1 कॉलेज है.

क्रेडिट- @GO.CEREBO

एडवांस टेक्नोलॉजी बोलकर उड़ाया मजाक

वीडियो में साफ देख सकते हैं कि छात्र जिस रास्ते पर चल रहा है, उसमें एंकल से ऊपर तक पानी है. आगे जाने के लिए स्टूडेंट को जूते उतारकर चलना पड़ता है. भारत के नंबर-1 कॉलेज की ऐसी स्थिति देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान-परेशान हैं.

यूजर्स के कॉमेंट (Pc-यूट्यूब)
यूजर्स के कॉमेंट्स (PC-यूट्यूब)

यूजर्स ने कहा ये तो विश्वगुरु इंडिया की एडवांस टेक्नोलॉजी है. एक ने कहा IIT Delhi का हाल तो और बेहाल है, वहां तो बारिश के समय में Water World 2 बन जाता है. एक ने कहा कि इसलिए इंडियन स्टूडेंट्स फॉरेन में जाते हैं ताकि वे अच्छी फैसिलिटी के साथ पढ़ाई कर सकें.

जीयो पॉलिटिक्स और डीयू कैंपस लाइफ पर बनाते हैं रील

ये वीडियो हर्ष सोलंकी नाम के एक छात्र द्वारा उसके यूट्यूब चैनल पर डाला गया है. हर्ष पॉलिटिक्स और जीयो पॉलिटिक्स, डीयू कैंपस लाइफ जैसे टॉपिक्स पर वीडियो बनाते हैं. उनके 4,540 के करीब सबस्क्राइबर हैं और उनके कई वीडियोज पर हजार की संख्या में व्यूज हैं. हिंदू कॉलेज की कैंटीन वाले वीडियो पर 6,492,036 (खबर लिखने तक) लाख व्यूज हैं.

NIRF Ranking में टॉप पर है हिंदू कॉलेज

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) की बात करें तो हिंदू कॉलेज का काफी बोलबाला है. ये कॉलेज दिल्ली का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नंबर -1 कॉलेज है. NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, कॉलेज की लिस्ट में हिंदू कॉलेज को पहला स्थान मिला है. यहां की पढ़ाई, कैंपस लाइफ और सुविधाओं का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं. लेकिन इस तरह के वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हिंदू कॉलेज और DU की व्यवस्था को लेकर कई सवाल कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- हिंदू, स्टीफंस, SRCC में कितने स्कोर पर मिलेगा एडमिशन? यहां देखें DU के इन कॉलेज की लिस्ट

Previous article बेगूसराय में गंगा की मिट्टी बनी रोजगार का जरिया, 50 रुपये किलो बिक रहा ‘गंगौट’
Next article लखीसराय में प्रशासनिक फेरबदल, प्रखंड-अंचल स्तर के कई अधिकारियों का तबादला
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel