[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय 172 से अधिक रोगियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच

172 से अधिक रोगियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच

0
172 से अधिक रोगियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच

स्थापना दिवस. रोटरी क्लब व बौद्ध विहार प्रतिष्ठान के सहयोग से नाथ पब्लिक स्कूल परिसर में लगाया गया शिविर

प्रभात खबर स्थापना दिवस पर हुई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

लखीसराय. प्रभात खबर भागलपुर संस्करण के 15वें स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को शहर के वार्ड संख्या 33 लाली पहाड़ी जयनगर स्थित नाथ पब्लिक स्कूल परिसर में रोटरी क्लब क्लब व बौद्ध विहार प्रतिष्ठान के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष अंशू कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान, रोटरी क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट सह रेडक्रॉस सोसायटी लखीसराय के संस्थापक चेयरमेन डॉ रामानुज प्रसाद सिंह, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन अमरेंद्र कुमार सिंह, रोटरी क्लब के अस्सिटेंट गवर्नर बिहार-झारखंड दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण कुमार, रोटी क्लब के पूर्व अध्यक्ष आंख रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार, बौद्ध विहार प्रतिष्ठान के सचिव विश्वनाथ प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार डॉ लक्ष्मी प्रसाद सिंह व नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जुली देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते अतिथियों ने कहा कि प्रभात खबर हमेशा से जनसरोकार की बातों से जुड़ा रहा है. इस कड़ी में रोटरी क्लब के द्वारा प्रभात खबर के स्थापना दिवस पर विगत कई वर्षों से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर रहे हैं, इससे लोगों को एक ही जगह पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श मिल जाता है. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर हमेशा से जनसरोकार की समस्याओं को लेकर परिचर्चा के माध्यम से भी लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास करता है. प्रभात खबर लोगों की जरूरतों के अनुसार कार्य करने वाला अखबार है. कभी परिचर्चा के माध्यम से तो कभी नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से ही अपना कार्य करते रहते हैं. इस दौरान 172 से अधिक रोगियों की विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य जांच की गयी व जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क दवा का वितरण भी किया गया. इसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रामानुज प्रसाद सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार आदि ने संबंधित रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उचित परामर्श दिया. साथ ही संजीव कुमार ने ब्लड प्रेशर व सूरज कुमार ने मधुमेह रोग की जांच की. इस दौरान चिकित्सकों ने शिविर में मिली पर्ची के आधार पर अपने क्लिनिक में भी नि:शुल्क परामर्श देने की बात भी कही. शिविर में आये लोगों ने प्रभात खबर के इस तरह के कार्यक्रम करवाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कहा. मौके पर नाथ पब्लिक स्कूल के एकेडमी डायरेक्टर नाथ अमिताभ सहित प्राचार्य विनीता सिन्हा, इंद्रजीत शांडिल्य, दीपिका शाही, बिंदू कुमारी, सोनी कुमारी, छात्र राजीव, संदीप, मनखुश, आर्या, हिमांशु, मयंक सहित अन्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel