[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश शोभा यात्रा

शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश शोभा यात्रा

0
शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश शोभा यात्रा

सिमुलतला . क्षेत्र के असहना गांव स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. असहना गांव समाज की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा में 101 कन्याओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया. गाजे-बाजे, वैदिक मंत्रोच्चारण और गगनभेदी जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. शोभायात्रा की शुरुआत असहना शिव मंदिर से हुई, जो सिमुलतला रेलवे स्टेशन होते हुए सिमुलतला रेलवे तालाब पहुंची. वहां पुरोहित सुभाष पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिवत पूजा अर्चना के बाद सभी कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भरा. इसके बाद कलश यात्रा लोहिया चौक सिमुलतला होते हुए बनगावां गांव का भ्रमण करती हुई पुनः असहना शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई. इस अवसर पर असहना गांव के अभ्यास पांडेय ने बताया कि बुधवार को गांव के शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से की जायेगी. उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरे असहना समाज के सहयोग से संपन्न हो रहा है. प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि में भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जायेगा. कलश यात्रा के दौरान खुरंडा पंचायत के उप मुखिया सुनील कुमार, विकास कुमार, विकास चौधरी, प्रीतम कुमार, शंभू कुमार, धीरज कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालुओं की उपस्थिति और धार्मिक उल्लास से पूरा इलाका शिवमय वातावरण में डूबा नजर आया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel