[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय लखीसराय की खिलाड़ियों ने पटना में दिखाया दम, स्वाति कुमारी ने जीता गोल्ड

लखीसराय की खिलाड़ियों ने पटना में दिखाया दम, स्वाति कुमारी ने जीता गोल्ड

0
लखीसराय की खिलाड़ियों ने पटना में दिखाया दम, स्वाति कुमारी ने जीता गोल्ड
गतका गोल्ड कप चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद लखीसराय जिले के खिलाड़ी, कोच और पदाधिकारी.

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Lakhisarai Gatka Gold Cup: पटना के खेल भवन में आयोजित एक दिवसीय गतका गोल्ड कप चैंपियनशिप में लखीसराय जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में जिले के 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया और स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

स्वाति कुमारी ने जीता स्वर्ण पदक

48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में लखीसराय की स्वाति कुमारी ने गया की खिलाड़ी को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई.

स्वकृति और शताक्षी को मिला रजत पदक

प्रतियोगिता में स्वकृति कुमारी और शताक्षी कुमारी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में रजत पदक हासिल किया. दोनों खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया.

सात खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

कोमल कुमारी, अनन्या कुमारी, ज्योति कुमारी, श्वेता कुमारी, खुशी कुमारी, संध्या कुमारी तथा आलोक कुमार ने कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया. खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने लखीसराय को प्रतियोगिता में विशेष पहचान दिलाई.

कोच और पदाधिकारियों को भी मिला सम्मान

प्रतियोगिता के दौरान गतका बिहार के सचिव भोला थापा ने लखीसराय जिला गतका संघ के सचिव अमित सिंह राजपूत को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. वहीं जिला कोच धीरज कुमार और टीम मैनेजर गुंजन कुमार को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य

जिला गतका संघ के अध्यक्ष सह न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, सूर्यगढ़ा के निदेशक अभिषेक आनंद ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में और बेहतर प्रशिक्षण देकर खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में जिले के खिलाड़ी और अधिक स्वर्ण पदक जीतकर लखीसराय का नाम रोशन करेंगे.

खिलाड़ियों की सफलता पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप, शिक्षक सुशील कुमार, जिला फुटबॉल कोच नीरज सिंह क्षत्रिय, जिला वुशु सचिव धीरज कुमार, जिला कराटे सचिव गुंजन कुमार, जिला खो-खो कोच अंकित कुमार, गुरिया कुमारी, तन्नु कुमारी सहित कई खेल प्रेमियों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel