[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय 125वें स्मरण पर्व पर लखीसराय में याद किये गये डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दी श्रद्धांजलि

125वें स्मरण पर्व पर लखीसराय में याद किये गये डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दी श्रद्धांजलि

0
125वें स्मरण पर्व पर लखीसराय में याद किये गये डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दी श्रद्धांजलि
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनक राम

खीसराय से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

BJP Workers Conference : लखीसराय शहर स्थित भाजपा के विधानसभा प्रधान कार्यालय में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया.

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनक राम ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जनक राम का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया.

डॉ. मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

सम्मेलन के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि उनका “राष्ट्र प्रथम” का विचार आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका आवश्यक है.

कृषि मंत्री ने बताए डॉ. मुखर्जी के आदर्श

BJP Workers Conference : कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया. उनके विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा हैं. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए.

संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने का संकल्प भी लिया.

ALSO READ: बदलाव की बयार: लखीसराय के 5 गांवों ने लिया मृत्युभोज के बहिष्कार का संकल्प, सामाजिक कुरीति पर प्रहार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel