[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय शिविर में 96 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच

शिविर में 96 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच

0
शिविर में 96 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच के बाद वितरित की गयी जरूरी दवाएं

सूर्यगढ़ा. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में प्रसव पूर्व देखभाल (एएनसी) जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में क्षेत्र से पहुंचीं कुल 96 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. महिला चिकित्सक डॉ सीमा भारती व डॉ राहत जहां ने संयुक्त रूप से महिलाओं का परीक्षण किया. शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआइवी, हेपेटाइटिस-बी व वजन सहित अन्य सभी आवश्यक पैथोलॉजिकल जांचें नि:शुल्क की गयी. जांच के उपरांत सभी महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मल्टीविटामिन व विटामिन-सी की गोलियों के साथ ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाइके दिवाकर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं की समय रहते पहचान करना है, ताकि प्रसव के समय मां व शिशु दोनों सुरक्षित रहें. उन्होंने संस्थागत प्रसव (अस्पताल में प्रसव) के महत्व पर भी जोर दिया. मौके पर फैमिली प्लानिंग काउंसलर संजना कुमारी ने महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थायी उपायों की जानकारी दी व बेहतर पोषण के लिए जागरूक किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel