[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका लूटी गयी ई-रिक्शा के साथ दो लुटेरा गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

लूटी गयी ई-रिक्शा के साथ दो लुटेरा गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

0
लूटी गयी ई-रिक्शा के साथ दो लुटेरा गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

लूट कांड का उद्भेदन

मुंगेर. मुफस्सिल थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम लूट कांड का उद्भेदन किया और लूटी गयी ई-रिक्शा के साथ दो लुटेरों को गिरफ्तार किया. दोनों की पहचान नयारामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ निवासी मो तबारक खान और मो कैफ है, जबकि लूट कांड में शामिल दो अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

मुफस्सिल थाना में प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक चौबे ने बताया कि सात फरवरी की रात ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी संदीप कुमार ने लिखित शिकायत की कि उसके साथ मारपीट कर उसकी ई-रिक्शा अपराधी लेकर चला गया. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा छानबीन शुरू की गयी. तकनीकी अनुसंधान में पता चला कि नयारामनगर थाना क्षेत्र के मस्जिद मोड़ नौवागढ़ी के रहने वाले चार लोगों ने लूट कांड को अंजाम दिया. रविवार की देर शाम पुलिस ने नौवागढ़ी में न सिर्फ लूट की ई-रिक्शा बरामद की, बल्कि दो लुटेरा नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ निवासी मो तबारक खान और मो कैफ को भी गिरफ्तार किया. दोनों ने अपने अन्य दो साथियों का भी नाम बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

यात्री बन कर बैठे और मारपीट कर ले गये थे ई-रिक्शा

पीड़ित संदीप कुमार ने बताया कि जमालपुर में चार लोगों ने सात फरवरी की रात करीब आठ बजे ई-रिक्शा मुफस्सिल थाना क्षेत्र जाने के लिए बुक किया. चारों को ई-रिक्शा पर बैठा कर निकले और जैसे ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुनसान जगह पर पहुंचे, तभी चारों ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट करने लगे. मारपीट करने के बाद चारों उसकी ई-रिक्शा लूट कर फरार हो गये. रात में ही उसने मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन कर सफलता हासिल की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel