[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज बिलो रेट पर कार्य आवंटन से परेशानी, सांसद ने सीएम को लिखा पत्र

बिलो रेट पर कार्य आवंटन से परेशानी, सांसद ने सीएम को लिखा पत्र

0
बिलो रेट पर कार्य आवंटन से परेशानी, सांसद ने सीएम को लिखा पत्र

किशनगंज सांसद डॉ मो जावेद आजाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंतर्गत ग्लोबल टेंडर एवं बीलो रेट के कारण उत्पन्न व्यावहारिक समस्याओं के संबंध में पत्र लिखा है. ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, नगर विकास व आवास विभाग एवं लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के योजनाओं के विषय में लिखा है. सीएम पत्र में लिखा गया है कि लोकसभा क्षेत्र किशनगंज में ग्लोबल टेंडर प्रक्रिया एवं बीलो रेट पर कार्य आवंटन के कारण अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. साथ ही यह देखा जा रहा है कि कई कार्यों के लिए अत्यधिक दरों पर निविदाएं स्वीकृत की जा रही हैं, जिससे स्थानीय संवेदकों के लिए कार्यों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन अत्यंत कठिन हो गया है. पत्र में कहा गया है कि परिणामस्वरूप, योजनाओं के कार्यान्वयन में अनावश्यक विलंब हो रहा है, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में कमी आ रही है, उन्होंने उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए बीलो रेट पर कार्य आवंटन की प्रक्रिया की पुनर्समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश जारी करने की मांग की है. साथ ही स्थानीय संवेदकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्लोबल टेंडर प्रणाली में आवश्यक संशोधन पर विचार करने का अनुरोध किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel