[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार फरक्का एक्सप्रेस व तेभागा एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

फरक्का एक्सप्रेस व तेभागा एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

0
फरक्का एक्सप्रेस व तेभागा एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

कटिहार कटिहार रेल मंडल के गाजोल एवं देवताला रेलवे स्टेशन पर सांसद एवं अन्य मुख्य अतिथि एवं रेल अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया है. मिली जानकारी के अनुसार एनएफ रेलवे से परिचालित ट्रेनों को कुछ रेलवे स्टेशन पर ठहराव की अनुमति प्रदान की है. मुख्यालय के निर्देश पर ट्रेनों के नये ठहराव को लेकर लोगों में हर्ष व्याप्त है. साथ ही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नए ठहराव को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोगों के साथ रेलवे अधिकारी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. शुक्रवार को कटिहार रेल मंडल के गाजोल रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15743/15744 के ठहराव के उपलक्ष्य में ट्रेन संख्या 15743 फरक्का एकप्रेस को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद खगेन मुर्मू उपस्थित रहे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी.कार्यक्रम में कटिहार रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रिक इंजीनियर (जनरल) पंकज पाल, मंडल सुरक्षा आयुक्त संदीप कुमार, मंडल परिचालन प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे. जबकि देवताला रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13161/13162 के ठहराव के उपलक्ष्य में ट्रेन संख्या 13161 तेभागा एक्सप्रेस को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त होगी तथा स्थानीय स्तर पर व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और सुदृढ़ होगी. स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस निर्णय के लिए रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी तथा रेल सेवाओं में और सुधार लाने हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे. अनुप कुमार सिंह सीनियर डीसीएम, कटिहार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel