[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन 11 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल

इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन 11 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल

0
इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे  दिन 11 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल

दोनों पालियों में 181 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

किशनगंज. जिला मुख्यालय के 20 केंद्रों पर चल रही इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार को अवकाश के बाद पुनः शुरू हुई. परीक्षा के तीसरे दिन भी जिले में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल देखने को मिला. गुरुवार को दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 11 हजार 934 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 181 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. प्रशासन की सख्ती के कारण तीसरे दिन भी किसी भी केंद्र से परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना प्राप्त नहीं हुई है.

दूसरी पाली में परीक्षार्थियों का दबाव

गुरुवार को अन्य दिनों की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या काफी अधिक रही. प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 2810 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में परीक्षार्थियों की संख्या में बड़ा उछाल देखा गया. कुल 9124 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे, वहीं 136 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए.

सुरक्षा के कड़े प्रबंध: 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी विशाल राज व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं. सभी केंद्रों के बाहर 200 मीटर की परिधि में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लागू की गई है. केंद्रों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे.

यातायात व्यवस्था बनी चुनौती, डीएसपी ने संभाली कमान

परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण केंद्रों के बाहर मुख्य सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गयी थी. इसे देखते हुए ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार स्वयं सड़कों पर सक्रिय नजर आए. उन्होंने यातायात थाना के पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि परीक्षार्थियों व आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel