[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई थाने में शिकायत दर्ज कराते समय तथ्यों को सही रूप में रखें, निर्दोष को फंसाने से बचें

थाने में शिकायत दर्ज कराते समय तथ्यों को सही रूप में रखें, निर्दोष को फंसाने से बचें

0
थाने में शिकायत दर्ज कराते समय तथ्यों को सही रूप में रखें, निर्दोष को फंसाने से बचें

झाझा . आदर्श थाना परिसर में गुरुवार को जनसमस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व आम नागरिक शामिल हुए. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि पुलिस का सबसे बड़ा धर्म जनता की सेवा करते हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाये रखना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि थाने में शिकायत दर्ज कराते समय तथ्यों को सही रूप में रखें और निर्दोष व्यक्तियों को फंसाने से बचें. एसपी ने बताया कि सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के लोगों तक सरकारी सुविधाएं और न्याय पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जनता की समस्या सुनी जायेगी. नगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर उन्होंने नगर परिषद कार्यालय की सराहना की. उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधार, नशा उन्मूलन एवं अपराध रोकथाम को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. साइबर अपराध पर चिंता जताते हुए एसपी ने लोगों से किसी भी अनजान लिंक या लालच भरे संदेश पर क्लिक नहीं करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मोबाइल जहां सुविधा है, वहीं लापरवाही बरतने पर यह ठगी और साइबर अपराध का माध्यम भी बन सकता है. जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों ने दुर्गा मंदिर चौक से मछली पट्टी तक ई-रिक्शा के कारण लगने वाले जाम की समस्या उठायी. इसके अलावा युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर रोक, नगर क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों को भी सामने रखा गया. एसपी ने आश्वासन दिया कि जमीन विवाद से जुड़े मामलों में अंचल अधिकारी को सूचना दी जायेगी और जो भी आवेदन लंबित हैं, उन पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी समझ और सौहार्द बनाये रखना है. नशा के बढ़ते प्रचलन पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. कार्यक्रम में एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सीआई अरुण कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष बबलू सिन्हा, गौशाला सचिव दयाशंकर बरनबाल, गौरव सिंह, राजेश कुमार, अनूप केशरी, बबलू केशरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel