[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज पुलिस सप्ताह को ले पुलिस व छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

पुलिस सप्ताह को ले पुलिस व छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

0
पुलिस सप्ताह को ले पुलिस व छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

पोठिया बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के तहत मंगलवार को अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. अर्राबाड़ी थाना पुलिस ने उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय धोबनिया के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर प्रभात फेरी रैली निकाली और पूरे क्षेत्र में नशे के खिलाफ संदेश फैलाया.थानाध्यक्ष कनक लता के निर्देश में निकली यह रैली थाना परिसर से शुरू होकर रायपुर से खरखरी बस पड़ाव होते हुए रायपुर गांव और धोबनिया के ग्रामीण इलाकों सहित आसपास के मोहल्लों से गुजरी. हाथों में तख्तियां लिए बच्चे और पुलिसकर्मी “शिक्षा का दीप जलाना है, समाज से नशा मिटाना है” तथा “जो नशे का हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर-परिवार” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक करते नजर आए.इस दौरान थानाध्यक्ष कनक लता ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज की नींव को भी कमजोर कर देता है. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नशा उन्मूलन की इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और कहीं भी अवैध शराब या नशीले पदार्थों की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. प्रभात फेरी में विद्यालयों के शिक्षकगण एवं अर्राबाड़ी थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान भी शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel