[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां से आप कर सकते हैं डेटा साइंस की पढ़ाई

भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां से आप कर सकते हैं डेटा साइंस की पढ़ाई

0
भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां से आप कर सकते हैं डेटा साइंस की पढ़ाई
Data Science Engineering: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Data Science Engineering Career: आज के डिजिटल दौर में टेक्नोलॉजी की दुनिया तेजी से बदल रही है. पहले जहां कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) को सबसे पॉपुलर और सेफ करियर माना जाता था. वहीं अब डेटा साइंस इंजीनियरिंग तेजी से स्टूडेंट्स की पहली पसंद बनती जा रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, बिग डेटा और एनालिटिक्स जैसे सेक्टर्स के बढ़ते प्रभाव ने Data Science को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है. 

आज कंपनियों को केवल सॉफ्टवेयर डेवलपर ही नहीं, बल्कि ऐसे एक्सपर्ट्स की जरूरत है, जो डेटा को समझ सकें, उसका एनलिसिस कर सकें. साथ ही बिजनेस के लिए सही डिसीजन लेने में मदद कर सकें. यही कारण है कि डेटा साइंस इंजीनियरिंग, CSE से आगे निकलने की रेस में सबसे आगे दिखाई दे रही है. आइए जानते हैं कि Data Science Engineering की डिमांड क्यों बढ़ रही है और इसके करियर के अवसर क्या है. 

Data Science Engineering क्या है?

डेटा साइंस इंजीनियरिंग एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें बड़े-बड़े डेटा का एनलिसिस करके यूजफुल डिटेल्स निकाली जाती है. इसमें मुख्य रूप से डेटा एनलिसिस, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रोग्रामिंग, स्टेटिस्टिक्स और डेटा विज़ुअलाइजेशन जैसे सब्जेक्ट शामिल होते हैं. यह कोर्स (Data Science Engineering) स्टूडेंट्स को सिखाता है कि कैसे लाखों-करोड़ों डेटा को प्रोसेस करके कंपनियों के लिए  तैयार किए जाएं. 

क्यों बढ़ रही है Data Science की डिमांड?

डिजिटल डेटा का विस्फोट हर दिन लाखों GB डेटा बन रहा है. AI और ऑटोमेशन का बढ़ता यूज, बैंकिंग, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स, एजुकेशन जैसे हर सेक्टर में डेटा साइंस की जरूरत हो रही है. स्टार्टिंग लेवल पर बेहतर सैलरी पैकेज भी मिलता है. इसी वजह से डेटा साइंस की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. 

करियर के अवसर

Data Science Engineering करने के बाद आप डेटा साइंटिस्ट, डेटा एनालिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, बिजनेस इंटेलिजेंस एनालिस्ट और AI इंजीनियर जैसे पोस्ट पर काम कर सकते हैं. बड़ी टेक कंपनियां जैसे Google, Microsoft, Amazon और TCS इस सेक्टर में प्रोफेशनल्स को भारी संख्या में हायर कर रही हैं. 

सैलरी और फ्यूचर 

भारत में एक फ्रेशर Data Scientist की सैलरी लगभग 6 से 12 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक हो सकती है. जबकि एक्सपिरियंस  बढ़ने पर यह 20 लाख या उससे ज्यादा भी पहुंच सकती है. विदेशों में ये पैकेज और भी ज्यादा होता है. 

टॉप कॉलेज

इंडिया में ऐसे कई बेस्ट कॉलेज है, जहां डेटा साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई बहुत अच्छे से कराई जाती है. नीचे इन कॉलेज के नाम दिए गए हैं.

  • IIT Madras
  • IIT Kanpur
  • IIT Roorkee
  • BITS Pilani
  • IIIT Hyderabad
  • VIT Vellore

यह भी पढ़ें: Electrical या Electronics, जानें इंजीनियरिंग की कौन-सी ब्रांच है आपके लिए बेस्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel