[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज टेढ़ागाछ के मरियाधार पर आरसीसी पुल की मांग तेज, बरसात में जान जोखिम में डालकर गुजर रहे ग्रामीण

टेढ़ागाछ के मरियाधार पर आरसीसी पुल की मांग तेज, बरसात में जान जोखिम में डालकर गुजर रहे ग्रामीण

0
टेढ़ागाछ के मरियाधार पर आरसीसी पुल की मांग तेज, बरसात में जान जोखिम में डालकर गुजर रहे ग्रामीण
मरियाधार पर आरसीसी पुल की मांग

Mariyadhar Bridge: किशनगंज के मरियाधार में एक आरसीसी पुल की मांग अब सिर्फ विकास का मुद्दा नहीं रही, बल्कि यह रोजमर्रा की जिंदगी और सुरक्षा का सवाल बन चुकी है. बैगना पंचायत के पंचायत सरकार भवन के पास स्थित इस इलाके में वर्षों से पुल निर्माण की मांग उठती रही है, लेकिन जमीन पर अब तक कोई ठोस काम शुरू नहीं हो सका है.

बरसात में बदल जाता है रास्ता मौत के खतरे में

बरसात के दिनों में मरियाधार उफान पर आ जाता है और आवागमन लगभग ठप हो जाता है. ग्रामीणों को मजबूरी में पानी के तेज बहाव के बीच से गुजरना पड़ता है. कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन विकल्प न होने के कारण लोग जोखिम उठाकर पार करने को मजबूर हैं.

बच्चों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या का सबसे बड़ा असर छात्र-छात्राओं पर पड़ता है. पश्चिमी छोर के बच्चों को मदरसा और अन्य स्कूलों तक पहुंचने के लिए खतरनाक रास्तों से गुजरना पड़ता है. बारिश के दिनों में अभिभावकों की चिंता और भी बढ़ जाती है क्योंकि हर समय किसी अनहोनी का डर बना रहता है.

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब भी अधूरी

स्थानीय मुखिया एजाज हसन और पूर्व प्रमुख मिस बाबुल आलम ने बताया कि कई बार विभागीय स्तर पर आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ. ग्रामीणों का कहना है कि पुल बन जाने से न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि पंचायत सरकार भवन तक पहुंच भी सुगम हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी के दौरान युवक के सिर में घुसी तलवार, घंटों चला ऑपरेशन

Mariyadhar Bridge: प्रशासन की ओर से क्या कहा गया

जूनियर इंजीनियर रणवीर कुमार ने बताया कि पुल निर्माण से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है और इसे आगे विभागीय सचिव के पास भेज दिया गया है. प्रक्रिया जारी है, लेकिन फिलहाल निर्माण कार्य को लेकर कोई समयसीमा तय नहीं की गई है.

ग्रामीणों की मांग अब एक ही है कि जल्द से जल्द मरियाधार पर आरसीसी पुल का निर्माण हो, ताकि हर बरसात में जान जोखिम में डालकर गुजरने की मजबूरी खत्म हो सके. विकास की राह में यह छोटा सा पुल अब पूरे इलाके के लिए बड़ी जरूरत बन चुका है.

ये भी पढ़ें: PMCH मामले में नया मोड़, पूर्व प्रिंसिपल पर विभाग ने लगाए गंभीर आरोप, जांच के आदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel